{"_id":"5d9e3da98ebc3e93cc4409fa","slug":"senitation-jammu-news-jmu19487804","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाजारों से आटो के माध्यम से कचरा एकत्रित होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाजारों से आटो के माध्यम से कचरा एकत्रित होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बाजार को साफ सुथरा रखने के लिए ऑटो से दुकानों का कचरा एकत्रित किया जाएगा। दुकानदार दुकानों का कचरा आटो में ही डालें। इससे बाजार साफ सुथरे रहेंगे। यह बात हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह बलौरिया ने अलग-अलग बाजार एसोसिएशन के अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में कही।
बलौरिया ने कहा कि बाजार में गंदगी ज्यादा रहती है। कचरा सड़कों किनारे बिखरा होने से समस्या पेश आ रही है। इस दौरान शहर को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे गए। पहले दुकानदारों को कूड़ेदान वितरित किए गए थे। इनके माध्यम से कचरा एकत्रित किया जाता था। कुछ दुकानों से कचरा सीधे सड़क में आ रहा है। उन्होंने कहा कि हर रोज सुबह आठ से दस बजे के बीच आटो आएंगे। बाजार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बाजार में कचरे से जुड़े कई मसलों को रखा और इनका समाधान मांगा। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त पंकज मगोत्रा ने कहा कि बाजारों को साफ सुथरा रखने के लिए सभी आगे आएं और सहयोग करें। सभी के सहयोग से ही बाजारों को साफ सुथरा बनाया जा सकता है। कचरे को खुले में फेंकने के बजाय ऑटो में डालें। बैठक में संयुक्त आयुक्त आशीष, सचिव सुनैना शर्मा और अन्य मौजूद रहे।