फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   senior women trophy

Jammu News: चित्रा के शतक के बाद भी सीनियर महिला ट्रॉफी में जेएंडके 38 रन से हारा

विज्ञापन
senior women trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। चित्रा सिंह जम्वाल की शतकीय पारी के बावजूद जम्मू-कश्मीर हार गया। केरल के केसीए क्रिकेट स्टेडियम में सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ करीबी मुकाबले में 38 रन से टीम को हार का सामना करना पड़ा।
223 रन का पीछा करते हुए जेएंडके निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सका। चित्रा सिंह जम्वाल ने 137 गेंद पर 10 चौकों की मदद से 100 रन की शानदार पारी खेली। अंजू तोमर ने भी 84 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। राजस्थान के लिए अर्चना योगी ने 3 विकेट लिए, जबकि केपी चौधरी और एसएस कलाल ने दो-दो विकेट पाए।
विज्ञापन

इससे पहले राजस्थान ने 49.3 ओवर में 222 रन बनाए। बीएन मीना ने 52 गेंद पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 48, जबकि कप्तान एसएल मीना ने 50 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। इसके अलावा केपी चौधरी ने 30, एसपी कुमावत ने 28, एसआर जाट ने 25 और टीबी वैष्णव ने 21 रन का योगदान दिया। जेएंडके के लिए चित्रा सिंह जम्वाल और कप्तान संध्या सयाल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि सरला देवी, अनन्या शर्मा, रुद्राक्षी चिब और रुबिया सैयद ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed