फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   senior woman t20 troffy

सीनियर वुमेन टी-20 ट्राफी : जम्मू-कश्मीर ने अरुणाचल प्रदेश को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
senior woman t20 troffy
जम्मू। सीनियर वुमेन टी-20 ट्राफी में चित्रा जम्वाल और रूबिया सईद के ऑलराउंड प्रदर्शन से जम्मू-कश्मीर ने अरुणाचल प्रदेश को आठ विकेट से मात दी। दोनों खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में वीरवार को ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला गया। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अरुणाचल प्रदेश ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर मात्र 73 रन बनाए। कप्तान नबाम यपु ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। जेएंडके के लिए रूबिया ने चार ओवर में मात्र 19 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि चित्रा और सरला देवी ने एक-एक विकेट लिया। जीत के लिए 73 रन का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने चित्रा के नाबाद 37 रनों की बदौलत 14.5 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। एएन तोमर ने 19 और रूबिया ने दस रनों का योगदान दिया। अरुणाचल के लिए नबाम यपु और एस लिगु ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed