{"_id":"5bd481f8bdec2269317c8e87","slug":"senior-pdp-leader-among-two-dozen-activists-join-bjp-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में पीडीपी के वरिष्ठ नेता सहित दो दर्जन कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में पीडीपी के वरिष्ठ नेता सहित दो दर्जन कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए
भाषा/ जम्मू
Updated Sat, 27 Oct 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता यहां शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन नए सदस्यों का राज्य भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पार्टी में स्वागत किया। इनमें से कई लोग हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों में पीडीपी के जिला उपाध्यक्ष चमन लाल अंगराल, अनुसूचित जाति कल्याण एवं विकास पर राज्य के सलाहकार बोर्ड के सदस्य उमेश कुमार और पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी कुलदीव रैना शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि अंगराल और कुमार के साथ 22 कार्यकर्ता भी थे। सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए रैना ने आशा जताई कि इन सभी के आने से जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन