{"_id":"5fcf66e28ebc3ecfb94ba07e","slug":"senior-national-conference-leaders-sagar-and-mehbooba-reach-agreement-in-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतभेद भुलाकर गुपकार गठबंधन की मजबूती में जुटे नेता, सागर और महबूबा ने किया इस केस में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतभेद भुलाकर गुपकार गठबंधन की मजबूती में जुटे नेता, सागर और महबूबा ने किया इस केस में समझौता
Tue, 08 Dec 2020 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Dec 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डेक्लेरेशन (पीएजीडी) की मजबूती के लिए इसमें शामिल नेता अब आपसी मतभेद भुलाकर इसकी मजबूती में जुट गए हैं। सोमवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 16 साल पुराने मानहानि के एक मामले में नेशनल कांफ्रेस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर के साथ समझौता कर लिया और मामला वापस लेने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन किया है।
विज्ञापन
मामला वर्ष 2004 का है, उस समय के लोकसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर तत्कालीन नेकां उम्मीदवार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पोलिंग एजेंट थे। उस समय महबूबा मुफ्ती ने सागर पर पोलिंग बूूथ पर हेराफेरी और बूथ कैपचरिंग के आरोप लगाए थे। सागर ने इन आरोपों के खिलाफ महबूबा पर मानहानि का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
सोमवार को दोनों नेताओं के वकीलों ने मुख्य न्यायिक अधिकारी श्रीनगर के समक्ष लिखित आवेदन दाखिल कर केस को रद्द करने का आग्रह किया। वकीलों ने कहा कि दोनों नेता अब एक साथ हैं और जनता के हित में यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन