{"_id":"633c95d18f9bb419f12506cc","slug":"sena-rspura-news-jmu2694915137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीओपी ऑक्ट्रॉय में बीएसएफ का रिट्रीट सेरेमनी ने पूरे किए एक साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीओपी ऑक्ट्रॉय में बीएसएफ का रिट्रीट सेरेमनी ने पूरे किए एक साल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। भारत-पाक सीमा पर बीओपी ऑक्ट्रॉय पोस्ट सुचेतगढ़ में रिट्रीट सेरेमनी ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे कर लिए। इसे 2 अक्टूबर 2001 को शुरू किया गया। परेड का शुभारंभ बीएसएफ एफटीआर मुख्यालय जम्मू द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया।
ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर रिट्रीट सेरेमनी का शुभारंभ 02 अक्तूबर 2021 को शुरू की गई। इसका उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। जहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए बीएसएफ बैंड का लाइव प्रदर्शन, शानदार रिट्रीट परेड और जीरो लाइन तक का दौरा प्रमुख विशेषताएं हैं। एक वर्ष के दौरान परेड को हजारों पर्यटकों, वीवीआईपी और मशहूर हस्तियों ने देखा है। यह आयोजन अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र और समग्र पर्यटन पैकेज का हिस्सा बन गया है।
बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि रिट्रीट सेरेमनी आम जनता के बीच लोकप्रिय हो गया है। यहां आने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए बीएसएफ ने अधिक पर्यटकों को समायोजित करने के लिए बैठने की क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है, और रिट्रीट के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी शामिल की है। राष्ट्रीय एकता के बारे में प्रभावी जागरूकता और दर्शकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना बढ़ाने के लिए सभी स्तरों पर रिट्रीट परेड की सराहना की गई। एक साल में इसकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
आईजी बीएसएफ एफटीआर डीके बूरा ने इसकी बढ़ती लोकप्रियता पर विशेष जोर दिया है। इसे एक बड़ा आयोजन बनाने के लिए नागरिक प्रशासन के साथ काम किया है। डीआईजी बीएसएफ सुरजीत सिंह सेखो ने इस ऐतिहासिक परेड को देखने के लिए अधिक से अधिक लोगों के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। राज्य भर के कई पर्यटक सहित दूसरे राज्यों से पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए भी यह स्थल आकर्षक है ।