फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sena

सरहद की सुरक्षा के साथ सीमावर्ती लोगों के साथ खड़ी है सेना

विज्ञापन
sena
ज्यौड़ियां। सेना जहां सीमाओं की रक्षा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सीमावर्ती गरीब तथा बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए भी उनके साथ खड़ी है। सेना की घिगडयाल बटालियन की तरफ से वीरवार को कोरोना महामारी की दूसरी मार से जूझते हुए सीमावर्ती पंचायत सैंथ के गरीब तथा बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री और जरूरत का सामान वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित पंचायत सैंथ निवासी चरण दास शर्मा, सुमन शर्मा, पवन कुमार तथा नायब सरपंच सुखदेव राज ने बताया कि सेना हमारे हर सुख दुख में शामिल होकर हमारा सहारा बनती रहती है। आज एक बार फिर सेना ने पंचायत के गरीब लोगों की मदद की है। पंचायत सैंथ निवासी चरण दास शर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते सेना की तरफ से लोगों को मास्क, सैनिटाइजर खाने पीने के लिये राशन भी दिया गया। सेना ने अनेक कार्यक्रमों के तहत हम लोगों की मदद की है, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और युवतियों के लिए सेना की इस बटालियन की तरफ से सेना में भर्ती हेतु नियमित रूप से व्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया, जिसके तहत 28 लड़कियों को सशस्त्र सीमा बल तथा पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 20 लड़कियों ने पुलिस की भर्ती पास भी कर ली। इन्हीं लड़कियों में से चार लड़कियों ने सीमा सुरक्षा बल की भर्ती में भी शारीरक परीक्षण पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed