{"_id":"74935c51661510028132c002848d1220","slug":"semester-system-will-be-applied-in-winter-zone-colleges-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: विंटर जोन कालेजों में लागू होगा सेमेस्टर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: विंटर जोन कालेजों में लागू होगा सेमेस्टर सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के विंटर जोन के डिग्री कालेजों में भी स्नातक स्तरीय सेमेस्टर सिस्टम लागू होने जा रहा है। अकादमिक सत्र 2015-16 मार्च-अप्रैल माह में आरंभ होने वाले राजकीय कालेजों के स्नातक स्तर के लिए सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा, जिसकी पहले ही जम्मू यूनिवर्सिटी की काउंसिल बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जम्मू संभाग के समर जोन एनुअल के लिए सेमेस्टर सिस्टम पहले ही लागू किया जा चुका है, जिसकी परीक्षाएं इन दिनों जारी हैं। जानकारी के मुताबिक जम्मू संभाग के विंटर जोन के अंतर्गत करीब दर्जन भर से अधिक कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस सेमेस्टर सिस्टम से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के राजोरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कठुआ जिले के बनी स्थित राजकीय डिग्री कालेजविंटर जोन में आते हैं, जिन्हें इस वर्ष मार्च-अप्रैल के अकादमिक सत्र के दौरान लागू स्नातक विद्यार्थियों के दाखिले सेमेस्टर सिस्टम से होंगे और उनके चार माह के बाद सेमेस्टर सिस्टम आधार पर इम्तिहान भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
जीजीएम साइंस कालेज, जम्मू के नोडल प्रिंसिपल डा. सरदार सत्येंद्र सिंह का कहना है कि अकादमिक सत्र आरंभ होते ही स्नातक स्तर के प्रवेश रेगुलर विंटर जोन में सेमेस्टर सिस्टम के आधार पर होंगे, जबकि उनकी परीक्षाएं इसी आधार पर होंगी।
इसके बारे में पहले ही जम्मू यूनिवर्सिटी की काउंसिल बैठक में विंटर जोन सेमेस्टर सिस्टम के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। जम्मू यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केशव शर्मा का कहना है कि आने वाले अकादमिक सत्र विंटर जोन में स्नातक स्तरीय परीक्षाएं सेमेस्टर सिस्टम से होंगी।