{"_id":"666e24384341ae9e6a09d1f6","slug":"security-tight-due-to-alert-jammu-news-c-10-jam1008-381612-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आतंकी हमले के अलर्ट को लेकर शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आतंकी हमले के अलर्ट को लेकर शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आतंकी हमले के अलर्ट को लेकर शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद है। रात को पुलिस की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है। नाकों से गुजरने वाले राहगीरों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
इसके अलावा पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। शहर के मुख्य चौराहों में पुलिस बल तैनात किया गया है। पहले नरवाल में संदिग्धों की तलाश की गई है। इसके अलावा दोमाना और अखनूर में सेना क्षेत्र में हमला होने का इनपुट मिला था। इसके बाद से ही पुलिस अलर्ट पर है। रात को सुनसान इलाकों को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा सीमा के साथ लगते ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस मुस्तैद है। शहर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में विशेष गश्ती दल चेकिंग कर रहा है। वहीं, दिन में भी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान जारी रहा है।