{"_id":"591e96ad4f1c1b864bf246f9","slug":"security-strengthen-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में फिर भड़क सकती है हिंसा, श्रीनगर समेत कई जिलों में तनाव के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में फिर भड़क सकती है हिंसा, श्रीनगर समेत कई जिलों में तनाव के हालात
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 19 May 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़कने की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक राजधानी श्रीनगर समेत दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और बारामुला जिलों में सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
इस क्रम में दक्षिण कश्मीर के साथ साथ ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। श्रीनगर में जारी जीएसटी काउंसिल की बैठक में पहले से ही कई वीवीआईपी मौजूद हैं ऐसे में शहर में सुरक्षा के लिए तमाम पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं
विज्ञापन
कश्मीर में पिछले कई दिनों से जारी स्टूडेंट अनरेस्ट की स्थितियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि बीते एक महीने में कश्मीर के विभिन्न इलाकों में हिंसा के हालातों के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा है।
विज्ञापन