फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने किया पंचायत पल्ली का दौरा

विज्ञापन
security
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत दिवस (24 अप्रैल) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचायत पल्ली के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पल्ली पंचायत का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। डीजीपी ने कहा कि पीएम दौरे को लेकर नाकेबंदी बढ़ेगी। इसलिए स्थानीय लोगों को अपने पहचान पत्र साथ रखने होंगे। सुरक्षा इंतजामाें में स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग जरूरी होगा। डीजीपी के साथ सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक ने जनसभा स्थल से लेकर पार्किंग स्थल तक के इलाके का मुआयना किया। 24 अप्रैल को सुरक्षा के इंतजामों की रूपरेखा पर निर्देश भी दिए। पंचायत के सरपंच रणधीर शर्मा से डीजीपी ने कहा कि आने वाले दिनों में सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सख्ती हो जाएगी और जगह-जगह चेक पोस्ट की संख्या बढ़ जाएगी। इसलिए जो भी स्थानीय लोग पंचायत पल्ली के रहने वाले हैं, और उसके आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं, वह अपने पास पहचान पत्र जरूर रखें, जिससे पुलिस और खुफिया एजेंसी के अधिकारियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसलिए पुलिस के साथ तालमेल बनाकर ही आगे की कार्रवाई करें। किसी अंजान व्यक्ति के इलाके में दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस महानिदेशक ने जनसभा स्थल, पंडाल में लोगों के बैठने की जगह हेलीपैड और पार्किंग का खुद दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्रामीण विकास निदेशक भी पहुंचे
निदेशक ग्रामीण विकास तारिक अहमद जरगर ने भी पंचायत पल्ली का मंगलवार को दौरा किया, जिसमें उन्होंने चल रहे काम का लेखा-जोखा किया। तय समय पर उनको खत्म करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरपंच रणधीर शर्मा को गांव में उनके विभाग की तरफ से किसी भी काम में देरी को लेकर उन्हें सूचित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed