{"_id":"07b327bbe783a4071386a834fed55eed","slug":"security-now-tight-at-jammu-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आ रहे हैं ये तो होना ही था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आ रहे हैं ये तो होना ही था
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Tue, 03 Nov 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के दौरे और दिवाली के पर्व को लेकर रेलवे जीआरपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्टेशन पहुंचने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है। स्टेशन पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। रेलवे ट्रैक भी कड़ी सुरक्षा में है।
दिवाली के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो जाती है। रोजाना हजारों की संख्या में यात्री जम्मू पहुंच रहे हैं। दिवाली नजदीक आने के साथ ही यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
इसी के चलते जीआरपी ने स्टेशन में सुरक्षा के प्रबंध कड़े कर दिए हैं। स्टेशन पहुंचने वाले वाहनों की पुलिस के जवान तलाशी ले रहे हैं।
जिस पर भी संदेह हो रहा है, उसके सामान की जांच की जा रही है। उससे स्टेशन आने का कारण पूछा जा रहा है। स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।
विज्ञापन
जवान दिन रात प्लेटफार्म पर आने जाने वालों पर नजर रखे हुए हैं। संदिग्ध वस्तु दिखने पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे और अन्य मशीनरी को सक्रिय कर दिया गया है। ट्रैक की सुरक्षा को लेकर भी गश्त बढ़ा दी गई है।
एसएसपी जीआरपी सूरम सिंह ने कहा कि दीवाली और वीआईपी मूवमेंट के चलते सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। पूरी जांच के बाद ही यात्रियों को प्लेटफार्म पर भेजा जा रहा है। ट्रैक भी कड़ी सुरक्षा में हैं।