फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security meeting

सभी एजेंसियां बनाएं समन्वय, आपस में साझा करें जरूरी इनपुट: एसएसपी

विज्ञापन
Security meeting
एसएसपी सांबा ने सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ व एजेंसियों के साथ की सुरक्षा बैठक
विज्ञापन

जी-20 को लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी
बीएसएफ ने स्थानीय लोगों से मांगा सहयोग, डीसी ने भी किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कश्मीर में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर जिले समेत प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सांबा के सीमावर्ती गांवों का शुक्रवार को डीसी ने दौरा किया, और बीएसएफ के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर बात की। साथ ही सीमावर्ती गांव चमलियाल में बीएसएफ के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों का सहयोग मांगा। वहीं, वीरवार को भी एसएसपी बेनाम तोश ने सांबा में सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, आईबी, सीआईडी, आदि के अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की।
वीरवार को एसएसपी ने सुरक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ उच्चाधिकारियों से प्राप्त इनपुट और निर्देशों को साझा किया, और उनसे भी जानकारियां साझा करने का अनुरोध किया। सुरक्षा और कानून व्यवस्था के रखरखाव से संबंधित सभी बलों के अधिकारियों ने सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के उपायों का सुझाव दिया। अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व के क्षेत्रों में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के बारे में बताया। एसएसपी ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि जी-20 बैठक से पहले, उसके दौरान या उसके तुरंत बाद उनके जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में कोई अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपलब्ध जनशक्ति और संसाधनों को जुटाएं।
विज्ञापन

एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों और निगरानी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी होटलों, रेस्तराओं, प्रवासी लोगों, किराएदारों और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास काम करने वाले बाहरी मजदूरों का प्राथमिकता से सत्यापन करें। उन्हें विशेष नाकों को व्यवस्थित करने, वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए चयनित स्थानों पर संयुक्त नाके लगाने के अलावा हाईवे के साथ सीमावर्ती सड़कों पर मौजूदा नाकों को मजबूत करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने समन्वय, सूचनाओं के सुचारू प्रवाह और जमीनी कार्य को सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सीमावर्ती गांव चमलियाल में बीएसएफ के कमांडिंग अधिकारी ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उन्हें सतर्क किया। सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए उन्होंने लोगों से सहयोग करने की मांग की। कहा कि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी रेंजरों के नापाक इरादों को विफल किया जा सकता है। वहीं, उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांव चक दुलमा का दौरा कर वहां लोगों के साथ बैठक की। साथ ही उन्होंने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ भी व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed