फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

32 किमी. लंबी सीमा खंगालना किया शुरू

विज्ञापन
security
अरनिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया में हेरोइन और हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करने के बाद बीएसएफ ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। सोमवार को क्षेत्र की पूरी सीमा पट्टी को खंगाला गया। दूसरी तरफ पुलिस ने भी नाकों की संख्या को बढ़ा कर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात सीमा पर पाकिस्तान की ओर से तस्करी की कोशिश करते चार लोगों के समूह को ऐन मौके पर फायरिंग कर खदेड़ दिया गया था। घटनास्थल से एक पाइप से 62 किलो हेरोइन और हथियार बरामद हुए थे। रविवार बाद दोपहर को ही क्षेत्र की करीब 32 किलोमीटर लंबी सीमा को खंगालना शुरू कर दिया था। सोमवार को भी तारबंदी के दोनों ओर बारीकी से हर संवेदनशील जगह की गहनता से जांच की गई। इस बीच पुलिस ने सीमावर्ती गांवों सहित ग्रामीण इलाकों में नाकों की संख्या बढ़ा दी है, जिसमें हर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------
करीब 59 गांवों वाले अरनिया क्षेत्र को नाकों द्वारा सुरक्षा प्रदान करना मुश्किल जरूर है, मगर इसके लिए रविवार से ही मोबाइल वैन से निगरानी की जा रही है। अति संवेदनशील स्थानों पर खास फोकस किया जा रहा। लोगों से भी कहा गया है कि संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति देखे जाने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरजीत सिंह, थाना प्रभारी, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed