{"_id":"621be359d11c5328f9138d5c","slug":"security-jammu-city-news-jmu2547292116","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि से पहले शहर में सुरक्षा चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि से पहले शहर में सुरक्षा चाक चौबंद
विज्ञापन
जम्मू। महाशिवरात्रि पर शहर में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी जम्मू की ओर से सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निजी तौर पर गश्त करने का आदेश दिया गया है। साथ ही दो दिन तक क्षेत्राधिकार नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण चौक चौराहों, संवेदनशील इलाकों, मुख्य बाजारों, मंदिरों के बाहर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
शहर के नरवाल, बठिंडी, सुंजवां और नगरोटा आदि में क्षेत्र में सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। क्योंकि एक साल में इन क्षेत्रों में कई आतंकी पकड़े गए हैं और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। शहर के रणवीरेश्वर मंदिर, पीरखो मंदिर और जानीपुर के आपशंभू मंदिरों के बाहर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा लखनपुर से लेकर जम्मू तक नेशनल हाईवे की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है। कुंजवानी, सतवारी, डोगरा चौक, नगरोटा में क्यूआरटी वाहन तैनात किए गए हैं। कई जगहों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। खासकर शहर के भीड़भाड़ वाले स्थलों और बाजारों में ऐसा किया जा रहा है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में भी सीआईएसएफ, पुलिस और विशेष जांच दस्ते सक्रिय किए गए हैं, ताकि हर आने जाने वाले पर नजर रखी जाए।
हर संदिग्ध पर रखी जा रही नजर
एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि महत्वपूर्ण चौक चौराहों, प्रमुख बाजारों और मंदिरों के बाहर अतिरिक्त तैनाती के साथ ही ड्रोन से नजर रखी जा रही है। तमाम खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। संदिग्ध के दिखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। इस संबंध में शहर की होटल एसोसिएशन से भी बात की है। वहीं, कमरा देने से पहले पहचान पत्र जरूर चेक करने और होटल मालिकों को सीसीटीवी भी इंस्टाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विभागीय टीमों ने शहर में चलाया जांच अभियान
महाशिवरात्रि से पहले मापतौल विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग और राज्सव विभाग की टीमों ने पुलिस की मदद से शहर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों पर सामान की जांच कर अधिक वसूली और एक्सपायरी सामान का निरीक्षण किया गया। अधिकतर दुकानों में दुकानदार घरेलू गैस सिलिडर का इस्तेमाल करते मिले। अधिकारियों ने दुकानदारों को इन सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही अधिक वसूली और एक्सपायरी सामान बेचने पर चालान भी काटे गए।