{"_id":"57337b484f1c1bfe26919dd8","slug":"security-guard-son-got-4th-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के सुरक्षा गार्ड के बेटे ने 10वीं की परीक्षा में पाया चौथा रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के सुरक्षा गार्ड के बेटे ने 10वीं की परीक्षा में पाया चौथा रैंक
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 12 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
अपने पिता के साथ सौरभ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं के परिणाम में बेटे सौरभ कुमार की पोजीशन से स्कूल में सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले नगरोटा निवासी सुभाष चंद्र की आंखें एकाएक चमक उठीं। मेरिट लिस्ट में सौरभ कुमार ने चौथी पोजीशन हासिल की है। पिता सुभाष के मुंह से बस यही निकल रहा है कि मेहनत का फल मीठा होता है। वहीं बेटे सौरभ कुमार ने भी अपनी पोजीशन को पिता की कड़ी मेहनत को समर्पित किया है।
एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल एक्सचेंज रोड में सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले सुभाष चंद्र का कहना है कि वह एक्स सर्विसमैन हैं और बच्चों की पढ़ाई में पैसा रुकावट न बने, इसके वह सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं।
बेटा भी मेहनती है और वह दोनों सुबह नगरोटा से स्कूल आते हैं। मेहनत का फल मीठा होता है और उनके बेटे ने यह साबित कर दिखाया है। वह कहते हैं कि वह अपनी कोई भी इच्छा बेटे पर थोपना नहीं चाहते। जो वह बनना चाहता है, वह बने।
विज्ञापन
सौरभ इंजीनियर बनना चाहते हैं और अपनी रियासत और देश की तरक्की में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। सौरभ का कहना है कि देश में सब मिलजुल कर रहें और मेहनत से देश का विकास करें तो देश को दुनिया में नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।