फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security grid needs to come together to fight IS: DS Hooda

कश्मीर घाटी में आईएस को नाकाम करना होगा

Mon, 27 Jul 2015 10:00 AM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Mon, 27 Jul 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
security grid needs to come together to fight IS: DS Hooda

कारगिल विजय दिवस समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सेना के उत्तरी कमांड के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा कि आईएस से निपटने के लिए पूरे सुरक्षा तंत्र को एकजुट होने की जरूरत है।

विज्ञापन


आईएस की मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक आईएस की गहरी मौजूदगी के कोई पुख्ता सकेत नहीं मिले हैं। पर इस संगठन की सोच और विचारधारा को देखते हुए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वह किसी हाल में यहां अस्तित्व में न आ सके।
विज्ञापन


पत्रकारों के सवालों के जवाब में हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में आईएस के लिए कोई स्थान नहीं है। इसलिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को एकजुट होकर पुख्ता योजना के साथ आईएस को नाकाम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईएस अफगानिस्तान में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। वहां अफगान तालिबान के साथ उसके संघर्ष के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। वह अब इस तरफ बढ़ने की कोशिश में है और यह गंभीर चिंता का विषय है।

हुड्डा ने कहा कि सेना के पास करीब 60 युवाओं के आतंकी संगठनों में शामिल होने की आधिकारिक सूचना है। इनमें से 30 से 35 युवाओं ने इस साल आतंकी संगठनों का दामन थामा है।


हालांकि युवाओं की संख्या बहुत अहमियत नहीं रखती और न ही इससे सुरक्षा व्यवस्था को ही कोई खतरा है, पर एक भी युवा राह भटककर आतंकवाद का दामन थामता है तो जाहिर तौर पर यह चिंता का विषय है। इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए विशेष कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed