फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security-grid further strengthened in Kashmir for G-20 summit, NSG commandos deployed

जी-20 शिखर सम्मेलन: कश्मीर में सुरक्षा-ग्रिड और मजबूत, लाल चौक पर एनएसजी कमांडो तैनात, प्रदेश में अलर्ट

Fri, 19 May 2023 04:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 04:15 AM IST
सार

मार्कोस ने डल झील में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। एनएसजी कमांडों ने श्रीनगर के लाल चौक इलाके में स्थित होटलों और अन्य इमारतों को खंगालने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया।

विज्ञापन
Security-grid further strengthened in Kashmir for G-20 summit, NSG commandos deployed
श्रीनगर के लाल चौक पर तैनात एनएसजी कमांडो - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीनगर में 22 से 14 मई तक होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा ग्रिड को मजबूत किया जा रहा है। आतंकियों और पड़ोसी पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए जल और जमीन सहित आसमान से भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


इसके लिए विशेष तौर पर मरीन कमांडो (मार्कोस) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एलीट कमांडो को सुरक्षा व्यवस्था कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को जहां मार्कोस ने डल झील में गश्त की वहीं, वीरवार को एनएसजी कमांडों ने श्रीनगर के लाल चौक इलाके में स्थित होटलों और अन्य इमारतों को खंगालने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया।
विज्ञापन


पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ एनएसजी कमांडो के एक दल की ओर से श्रीनगर शहर के वाणिज्यिक केंद्र लाल चौक के क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। सिटी सेंटर में एनएसजी के अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने होटलों और अन्य इमारतों की जांच के साथ ही उनके मालिकों से बातचीत की और कोई संदिग्ध दिखाई देने पर तुरंत पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को सूचित करने के निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए विशेष ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

एक होटल मैनेजर ने बताया कि जी-20 सम्मेलन के चलते सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। उन्हें होटल बंद रखने के लिए नहीं कहा गया। गौरतलब रहे कि श्रीनगर में होने वाली जी-20 बैठक पर्यटन को बढ़ावा देने का एक सुनहरा अवसर है। इसमें पर्यटन और विकास की राह में आ रही चुनौतियों पर चर्चा होगी।

तीसरी जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक 22 से 24 मई तक शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में होगी। पहली बैठक फरवरी में गुजरात के रण ऑफ कच्छ, दूसरी अप्रैल में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई थी।

बैठक में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्य शामिल होंगे।

लगातार दूसरे दिन डल झील में निगरानी करते नजर आए मार्कोस 

विश्व प्रसिद्ध डल झील में लगातार दूसरे दिन वीरवार को भी मार्कोस कमांडो मोटर बोट के जरिये निगरानी करते नजर आए। सूत्रों के अनुसार झील में स्थापित हॉउसबोट्स में भी कमांडो द्वारा एरिया डोनिनेशन और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।

इसमें हाउसबोट मालिकों से पूछताछ की गई। जम्मू-कश्मीर के सीआरपीएफ के एडीजी नलिन प्रभात ने भी वीरवार शाम को लाल चौक क्षेत्र का दौरा कर जी20 के मद्देनजर सुरक्षा ग्रिड का जायजा लिया।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : पुलिस

जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर वीरवार को श्रीनगर के कुछ स्कूलों में 24 मई तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इस बीच अफवाह सामने आई कि सम्मेलन के दौरान लाल चौक समेत अन्य आसपास के कुछ इलाकों को सील कर दिया जाएगा और दुकानों को भी खुलने की अनुमति नहीं होगी।



इसे लेकर पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि सब कुछ सामान्य रहेगा। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था टाइट रहेगी, लेकिन सील जैसी कोई बात नहीं होगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed