जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा एजेंसियों का सीमा पोस्ट चक फकीरा का दौरा, पाकिस्तानी हथियारों की तस्करी रोकने की रणनीति
सीमा पर हुई बैठक में पाकिस्तानी ड्रोन से निपटने सहित सुरंगों पर चर्चा की गई। पाकिस्तान भारत में आतंकी घुसपैठ व नशा और हथियारों की तस्करी कर माहौल बिगाड़ने की फिराक में है। इसके लिए नित नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांबा जिले के भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर स्थित पोस्ट चक फकीरा में बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों की बैठक हुई। इसमें सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए रणनीति बनाई गई।
सूत्रों के अनुसार बैठक में पाकिस्तानी ड्रोन से निपटने सहित सुरंगों पर चर्चा की गई। पाकिस्तान भारत में आतंकी घुसपैठ व नशा और हथियारों की तस्करी कर माहौल बिगाड़ने की फिराक में है। इसके लिए नित नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि पंजाब व जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये हथियार व नशे की खेप भेजने की वारदातें आम हो गई हैं। जिसे लेकर भारतीय सुरक्षाबल व एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
बैठक में एडीजी, डब्ल्यूसी चंडीगढ़ राम शास्त्री, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह एसएम जीओसी योल कैंप धर्मशाला, एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह, एसपीएल सचिव (आईएस) गृह मंत्रालय नई दिल्ली सुंदरी नंदा, संयुक्त सचिव एमएचए नई दिल्ली अनिल सुब्रमण्यम, एडीआईआर, आईबी दिल्ली प्रवीण कुमार, आईजीपी सीआईडी जम्मू-कश्मीर नितेश कुमार, आईजी बीएसएफ मुख्यालय जम्मू डीके बूरा, आईजीपी, सीआरपीएफ जम्मू सेक्टर महेश चंद्र लड्डा मौजूद रहे।
इसके अलावा ब्रिगेडियर डीकेआर गौतम, 168 सांबा, एसपीएस संधू डीआईजी (जी) मुख्यालय जम्मू, ब्रिगेडियर विक्रांत नायर डीआईजी (ओपीएस) मुख्यालय जम्मू, विकास मोहन डीआईजी और राजा पॉल कमांडेंट एडीएम एसएचक्यू बीएसएफ इंद्रेश नगर और सुरेंद्र कुमार कमांडेंट 161वीं वाहिणी, 48वीं वाहिनी के अधिकारी उपस्थित रहे।
सीमावर्ती क्षेत्र बैनगलाड़ से राजपुरा के बंई नाला क्षेत्र से होती है ड्रोन की घुसपैठ
सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बैनगलाड़ से राजपुरा के बंई नाले तक पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ होती रही है। सूत्रों के अनुसार 2021 में बैनगलाड स्थित सीमा पर सुरंग मिली थी। 2022 में चक फकीरा क्षेत्र से सुरंग का मुहाना मिला था। राजपुरा के रिगाल व चलेआरी से भी एक सुरंग सुरक्षाबलों ने खोजी थी।
कई बार इसी क्षेत्र से पाकिस्तान ड्रोन की हलचल देखी गई है। सीमावर्ती गांव मंगु चक, राजपुरा के बबर नाला आदि में ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आंतकी वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है, जिसे नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की बुधवार को चक फकीरा में बैठक हुई है।