फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces recovered weapons and IED circuits during search operation in Baramulla

बारामूला में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में मिले हथियार

Sat, 25 Jul 2020 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Security forces recovered weapons and IED circuits during search operation in Baramulla
सर्च ऑपरेशन में मिले हथियार और गोलियां - फोटो : amar ujala

बारामुला जिले के गुलमर्ग के ऊपरी इलाके में शनिवार को सेना ने सर्च हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मारपथरी के जंगलों में हथियारों के जखीरा होने की सूचना पर सेना ने सर्च ऑपरेशन चला कर एक ड्रेगनोव स्नाइपर राइफल, एके 47 की 194 गोलियां, 10 राइफल ग्रेनेड और दो आईईडी सर्किट बरामद कीं। 

विज्ञापन


त्राल के जंगल से जैश का आतंकी ठिकाना ध्वस्त
दक्षिणी कश्मीर के त्राल के जंगलों में जैश ए मोहम्मद आतंकियों के ठिकाने को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया। आतंकियों ने आठ फीट लंबे, आठ फीट चौड़े तथा पांच फीट ऊंचाई का ठिकाना बना रखा था। यहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को यह सूचना मिली थी कि चिनफाड़ी मचहामा जंगल में जैश आतंकियों ने छिपने का ठिकाना बना रखा है। इस पर सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 130 बटालियन सीआरपीएफ तथा पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान एक स्लोपनुमा आतंकी ठिकाने का पता लगाने में सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने इस ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। यहां से गर्म कपड़े, खाने-पीने का सामान तथा संगठन से जुड़ी कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। हालांकि, ठिकाने से आतंकियों का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed