आतंकी साजिश नाकाम: कश्मीर के बांदीपोरा में हथियारों का जखीरा बरामद, जारी है तलाशी अभियान
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के बांदीपोरा में एलओसी के पास बुधवार को हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद हुआ है। तलाशी अभियान के दौरान बरामद इस खेप से बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षबलों ने टाल दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
बता दें कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज के तरबल गांव में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की ओर से इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान गोविंद नाला क्षेत्र में यह बरामदगी की गई। जिसमें तीन एके-47 राइफल, एके-47 की 12 मैगजीन, दो पिस्टल, पिस्टल की चार मैगजीन, कुल 550 कारतूस, 18 ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल है।
यह भी पढ़ें- खुलासा: पाकिस्तान में बैठे आतंकी ने रची थी जम्मू में पुलवामा दोहराने की साजिश, बोरी में रखी गई थी आईईडी
स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पुंछ में हथियारों का जखीरा बरामद
पुंछ में सेना, एसओजी और बीएसएफ ने सोमवार को एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया था। इस आतंकी ठिकाने से भी भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस आतंकी ठिकाने का पता लगना और साजिश को नाकाम करना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
बता दें कि विशिष्ट इनपुट पर पुंछ में वन क्षेत्र में सेना, एसओजी पुंछ और बीएसएफ का एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना मिला, जहां से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया। जिसमें दो एके-47, एके-47 की दो मैगजीन, एके-47 के 257 कारतूस, चीन निर्मित एक पिस्टल, पिस्टल की दस मैगजीन व 68 कारतूस, चार ग्रेनेड, डेटोनेटर, दो मोबाइल, बारह मोबाइल चार्जर और दो बैट्री शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- देशद्रोहियों की पैरवी: आतंकी सलाहुद्दीन के बेटों के बाद जमात-ए-इस्लामी के लिए जगा महबूबा का प्रेम