{"_id":"5e8571278ebc3e7747480d93","slug":"security-forces-operation-against-terrorists-in-kupwada-jammu-kashmir-5-to-6-terrorists-are-trying-to-infiltrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी, घुसपैठ की फिराक में हैं 5 से 6 आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी, घुसपैठ की फिराक में हैं 5 से 6 आतंकी
Thu, 02 Apr 2020 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे जंगल क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी है। इलाके में आतंकियों की घुसपैठ की सूचना के बाद अतिरिक्त बलों को घटनास्थल की ओर बुलाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को सुरक्षाबलों को जानकारी मिली कि एलओसी के करीब जुरहामा रिशिवारा जंगल क्षेत्र इलाके से 5 से 6 आतंकियों का एक दल घुसपैठ करने की कोशिश में है। इसके आधार पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने इलाके में मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
इस दौरान उनके द्वारा कुछ देर तक वार्निंग शॉट भी दागे गए, लेकिन जवाबी फायरिंग नहीं हुई। इसके बावजूद सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की तलाश जारी रखी गई। आशंका है कि आतंकी इसी जंगल में छुपे हो सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एसएसपी कुपवाड़ा एएस दिनकर ने कहा कि कुछ इनपुट थे। उसके आधार पर इलाके की घेराबंदी की गई है। लगातार आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।