{"_id":"618806a72da28e08fb33eefc","slug":"security-forces-launched-a-big-search-operation-in-thannamandi-forest-of-rajori","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की तलाश में राजोरी के थन्नामंडी इलाके में सुरक्षाबलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की तलाश में राजोरी के थन्नामंडी इलाके में सुरक्षाबलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन
Sun, 07 Nov 2021 10:33 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:33 PM IST
सार
राजोरी जिले के थन्नामंडी के खबलां और आसपास के जंगल में आतंकियों की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में बड़ा तलाशी अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
राजोरी के थन्नामंडी में तैनात जवान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी जिले की थन्नामंडी तहसील की खबलां और आसपास जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश में सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि रविवार को राजोरी थन्नामंडी सड़क मार्ग पर यातायात बंद नहीं किया गया। वाहनों की आवाजाही जारी रही, लेकिन घने जंगलों में आतंकवादियों की धरपकड़ और उनको ढेर करने के लिए सेना और पुलिस मुस्तैदी से तलाश करती रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेना के पैरा कमांडो, राष्ट्रीय राइफल बटालियन के जवान और पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टुकड़ी थन्नामंडी के खबलां साज, डेरा की गली पंगाई आदि जंगलों में गहन जांच कर रही है। देर रात तक उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी थी। शुक्रवार रात को आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि के बाद खबलां के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान कुछ समय के लिए सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।
विज्ञापन