फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security forces killed group of militants in shopian jammu kashmir

J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 आतंकी, मुठभेड़ के बाद पत्थरबाजी, फेंके गए पेट्रोल बम

Sat, 04 Aug 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Aug 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
security forces killed group of militants in shopian jammu kashmir
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू और कश्मीर के शोपियां के किलूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के पांच आतंकियों को मार गिराया है। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार देर रात यह मुठभेड़ शुरू हुई थी जो शनिवार सुबह तक चली है। इलाके में अभी और आतंकियों के छुपे होने की खबर है। मारे गए एक आतंकी की पहचान उमर नजीर मलिक उर्फ उमर मलिक के तौर पर हुई थी। उसके पास से एके-47 राइफल बरामद हुई है।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई है। मुठभेड़ के बाद शोपियां में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थरबाजी की और पुलिस वैन पर पेट्रोल बम फेंके। इस दौरान सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में करीब 20 पत्थरबाज घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

 


सुरक्षाबलों को किलूरा में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलाबारी शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि पिछले तीन दिनों में भारतीय सेना ने 10 आतंकियों को मार गिराया है। इसमें गुरुवार को कुपवाड़ा में सेना ने दो आतंकियों को ढेर किया था। वहीं शुक्रवार सुबह सोपोर में तीन आतंकी मारे गए थे। शुक्रवार रात को हुई मुठभेड़ में चार आतंकियों को मौत के घाट उतारा है।


शुक्रवार को तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था
सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हुआ। इलाज के दौरान वह जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ सोपोर के बहरामपोरा गांव में हुई है। दरअसल सुरक्षाबलों को इस गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गांव को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीँ शोपियां में शुक्रवार देर रात किलोरा गांव में मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी उमर नजीर मलिक उर्फ उमर मलिक मारा गया। मलिकगुंड गांव निवासी यह आतंकी अगस्त 2017 से सक्रिय था। हिंसा की आशंका में जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।


12 घंटे चली थी मुठभेड़ 
आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। आपको बता दें कि बहरामपोरा गांव में गुरूवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान विजय कुमार शहीद हो गए। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों आतंकियों ने गत शनिवार की रात सोपोर में 22 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर यूबीजीएल दागा था। गुरूवार की रात इन दोनों आतंकियों के गांव में छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेरेबंदी की। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed