फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces in Kashmir valley have been put on alert Intelligence agencies got inputs for terrorist attack

जम्मू-कश्मीरः खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले के मिले इनपुट, घाटी में अलर्ट पर सुरक्षाबल

Tue, 12 May 2020 02:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 May 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Security forces in Kashmir valley have been put on alert Intelligence agencies got inputs for terrorist attack
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

रमजान का 17वां दिन, जो जंग ए बद्र की लड़ाई का दिन भी है। इसी दिन आतंकवादियों ने पिछले कुछ वर्षों से घाटी में सुरक्षाबलों और प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। इसी को लेकर खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकवादी सुरक्षाबलों पर हमले करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी के चलते कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने पुष्टि की है कि खुफिया एजेंसियों द्वारा इनपुट के बाद अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पिछले चार महीनों में, सुरक्षाबलों ने 27 आतंकवाद-रोधी अभियान चलाए हैं, जिसमें इस वर्ष 64 आतंकवादी मारे गए हैं। जिसमें जैश-ए-मुहम्मद का कारी यासिर, अंसार गजवातुल हिंद का बुरहान कोका और हिजबुल कमांडर रियाज नायकू मारा गया है।

विज्ञापन

आतंकी संगठनों के नापाक मंसूबों को हर हाल में ध्वस्त करना है- डीजीपी

हाल ही में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की उच्च स्तरीय बैठक में डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक यहां शांति की बहाली नहीं हो जाती है। संवेदनशील स्थानों पर जरूरत के हिसाब से सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए। जमीनी स्तर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और अन्य के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए।

डीजीपी ने कहा है कि पड़ोसी देश और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय उसके समर्थित आतंकी संगठनों के नापाक मंसूबों को हर हाल में ध्वस्त करना है ताकि केंद्र शासित प्रदेश में शांति व्यवस्था की स्थिति में किसी प्रकार का खलल न उत्पन्न हो। देश विरोधी ताकतें कोरोना से जंग में जुटे सुरक्षाबलों के चलते फायदा उठा सकती हैं। इस वजह से सतर्क रहने और सुरक्षा ग्रिड को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed