फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces destroy terrorist hideout in Poonch.

Jammu Kashmir: पुंछ में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, मौके से पीका राइफल की 225 गोलियां बरामद

Wed, 15 Jul 2026 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 01:09 AM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह ठिकाना किस आतंकी संगठन द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था और गोलियों को कब से वहां छिपाकर रखा गया था।

विज्ञापन
Security forces destroy terrorist hideout in Poonch.
2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पुंछ जिले के सावजियां सेक्टर में मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। मौके से पीका राइफल की 225 गोलियां बरामद कीं। बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह ठिकाना किस आतंकी संगठन द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था और गोलियों को कब से वहां छिपाकर रखा गया था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर स्थित गढ़ंगा इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान घने जंगल में एक संदिग्ध ठिकाना मिला। तलाशी लेने पर वहां से पीका राइफल की 225 गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ठिकाने को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि बरामद गोलियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान भी जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कहीं और हथियार, विस्फोटक या अन्य संदिग्ध सामग्री छिपी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार एलओसी से सटे पुंछ और राजौरी के जंगलों में समय-समय पर तलाशी अभियान चलाए जाते हैं। हाल के महीनों में कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद और आतंकी ठिकाने बरामद होने के बाद सुरक्षा बल लगातार सतर्कता बरत रहे हैं। इस बरामदगी को भी क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तो इसलिए संवेदनशील है पुंछ का सावजियां सेक्टर
पुंछ जिला जम्मू-कश्मीर के सबसे संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में शामिल है। सावजियां, मेंढर, कृष्णा घाटी और बालाकोट सेक्टर नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे हैं, जहां पहले घुसपैठ, आतंकियों की आवाजाही और सीमा पार से गोलाबारी की घटनाएं होती रही हैं। घने जंगल, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका और प्राकृतिक गुफाएं आतंकियों के लिए अस्थायी ठिकाने बनाने में सहायक मानी जाती हैं। 


इसी वजह से सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां समय-समय पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाती हैं। हाल के वर्षों में सुरक्षाबलों ने इस क्षेत्र से कई बार हथियार, गोला-बारूद, आईईडी और आतंकी ठिकाने बरामद कर उन्हें ध्वस्त किया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे घुसपैठ के संभावित मार्गों में से एक मानते हुए यहां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed