{"_id":"6609106e72bc288d410ff0ef","slug":"security-forces-conducted-flag-march-in-kashmir-valley-regarding-lok-sabha-election-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में किया फ्लैग मार्च
Sun, 31 Mar 2024 12:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 31 Mar 2024 12:57 PM IST
सार
जिला पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) द्वारा पूरी घाटी में फ्लैग मार्च किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आगामी संसदीय चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
घाटी में फ्लैग मार्च
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करने के लिए सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने कहा कि जिला पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) द्वारा पूरी घाटी में फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी संसदीय चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि फ्लैग मार्च समाज में सुरक्षा और सद्भाव की भावना पैदा करने और स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस और सीएपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया।
कश्मीर में तीन लोकसभा सीटें हैं- अनंतनाग-राजोरी, श्रीनगर और बारामूला। अनंतनाग-राजोरी में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। श्रीनगर में 13 मई को चौथे चरण में और बारामुला में 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा।
विज्ञापन