जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो मददगारों को बडगाम से दबोचा, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बडगाम पुलिस ने सेना की 50 आरआर और 181 बटालियन के सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के दो सहयोगियों को बडगाम में गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बडगाम पुलिस ने सेना की 50 आरआर और 181 बटालियन के सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के दो सहयोगियों को बडगाम में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी पहचान शाहनवाज अहमद भट पुत्र अब्दुल अजीज भट निवासी क्रालपोरा और समीर अहमद नजार पुत्र गुलाम अहमद निवासी गुंड चेकपोरा, कनिपोरा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आपत्तिजनक सामग्री, दो एके मैगजीन और 54 एके राउंड सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए आतंकियों के सहयोगी बडगाम के चाडूरा इलाके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादियों को रसद सहायता, हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने में मदद करते थे। इस संबंध में पुलिस ने चाडूरा थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्जकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
अल्पसंख्यकों पर ग्रेनेड हमला मामले में एक और हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम में ग्रेनेड हमला मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक और हाइब्रिड आतंकवादी शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बडगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में अल्पसंख्यकों पर ग्रेनेड हमले के संबंध में चाडूरा थाने में दर्ज मामले की जांच शुरू की गई थी। इससे पहले भी दो हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। आतंकी की पहचान सुहैल अहमद मलिक पुत्र अब्दुल हामिद मलिक निवासी पानजन चाडूरा के रूप में हुई। उसके पास से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है।