फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces arrested two car riders in Baramulla

J&K: नाका तोड़ कर भागा तो सुरक्षा बलों की फायरिंग, कार रुकी तो चालक को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Tue, 29 Jan 2019 06:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
Security forces arrested two car riders in Baramulla
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के दो नाकों को तोड़कर फरार हुई एक कार को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर दी। आखिर कार रुकी और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। कार को भी जब्त कर लिया गया है। उसके बाद क्षेत्र में बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के पट्टन इलाके के बबटेंग में सोमवार की शाम को एक वैगन-आर कार नाका तोड़कर फरार हो गई। तुरंत इसकी जानकारी आगे दी गई। उसके बाद वुस्सन में सेना की 29 आरआर के नाके पर उसे फिर से रुकने को कहा गया, लेकिन कार चालक ने वहां से भी भागने की कोशिश की। उसके बाद सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


फायरिंग के कारण खबर फैली कि यह एक आतंकी हमला था। बारामुला जिले के एसएसपी इम्तियाज हुसैन ने बताया कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था। एक गाड़ी दो नाकों पर नहीं रुकी। उसे रोकने के लिए हवाई फायरिंग की गई। गाड़ी रुकी तो चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो गाड़ी में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए, जो मौके से फरार हो गए। उन्हें तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed