{"_id":"5cd980cabdec220732262b41","slug":"security-forces-apprehend-two-suspected-terrorist-in-village-harah-of-gool-tehsil-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठनों को लगा बड़ा झटका, रामबन जिले से लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी संगठनों को लगा बड़ा झटका, रामबन जिले से लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार
Mon, 13 May 2019 10:51 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 13 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
2 suspected terrorist
जम्मू संभाग के पीरपंजाल इलाके में दोबारा आतंकवाद को पुनजीर्वित करने की आतंकी संगठनों की कोशिश को सोमवार को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के दो आतंकियों को रामबन जिले के गूल इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार तथा पैसे भी बरामद हुए हैं। दोनों दक्षिणी कश्मीर के रहने वाले बताए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि गूल इलाके के हराह में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर 58 राष्ट्रीय रायफल्स, 9 पैरा तथा पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो दो संदिग्धों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इनकी शिनाख्त पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के चारसू के शौकत अहमद शेख तथा कुलगाम जिले के मालीपोरा के ताविल मोहिउद्दीन डार के रूप में हुई। दोनों के पास से एक एके 47 रायफल, एक एके 47 मैगजीन, एके 47 की 30 गोलियां तथा 8771 रुपये नकद बरामद किए गए। प्रारंभिक छानबीन में यह पता चला कि दोनों प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए ताइबा से जुड़े हुए हैं। वे लश्कर के सक्रिय आतंकी नवीद उर्फ अबु ताल्ला के निर्देश पर काम कर रहे थे। सेना के अनुसार समय पर इनकी गिरफ्तारी से आतंकी संगठनों को गहरा झटका लगा है। ज्ञात हो कि शुरू में यह सूचना आई थी कि दो आतंकी डेढ़ करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में फिर पैर पसारना किया शुरू
लगभग एक दशक पहले आतंकवाद मुक्त घोषित किए गए संवेदनशील जिले किश्तवाड़ में आतंकियों ने फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। पिछले छह महीने में जिले में भाजपा व आरएसएस से जुड़े तीन नेताओं समेत चार लोगों की आतंकी हत्या कर चुके हैं। भाजपा सचिव अनिल परिहार तथा उनके भाई अजीत परिहार की आतंकियों ने एक नवंबर 2018 को उस वक्त हत्या कर दी थी जब वे रात में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस घटना के पांच महीने बाद आतंकियों ने जिला अस्पताल में हमला कर आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा तथा उनके अंगरक्षक राजेंद्र कुमार की हत्या कर दी थी। आठ मार्च को आतंकियों ने डीसी के अंगरक्षक दिलीप कुमार से घर में घुसकर हथियार लूट ली थी। इन सब घटनाओं के बाद जिला पुलिस की ओर से छह आतंकियों के पोस्टर जारी कर इनाम घोषित किए गए थे। सूत्रों के अनुसार इन छह में से एक ओसामा बिन जावेद की आरएसएस नेता की हत्या में शामिल होने का शक है। किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी बताई जाती है।