फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces apprehend two suspected terrorist in village Harah of Gool Tehsil Udhampur

आतंकी संगठनों को लगा बड़ा झटका, रामबन जिले से लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार

Mon, 13 May 2019 10:51 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 13 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Security forces apprehend two suspected terrorist in village Harah of Gool Tehsil Udhampur
2 suspected terrorist

जम्मू संभाग के पीरपंजाल इलाके में दोबारा आतंकवाद को पुनजीर्वित करने की आतंकी संगठनों की कोशिश को सोमवार को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के दो आतंकियों को रामबन जिले के गूल इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार तथा पैसे भी बरामद हुए हैं। दोनों दक्षिणी कश्मीर के रहने वाले बताए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन


सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि गूल इलाके के हराह में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर 58 राष्ट्रीय रायफल्स, 9 पैरा तथा पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो दो संदिग्धों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इनकी शिनाख्त पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के चारसू के शौकत अहमद शेख तथा कुलगाम जिले के मालीपोरा के ताविल मोहिउद्दीन डार के रूप में हुई। दोनों के पास से एक एके 47 रायफल, एक एके 47 मैगजीन, एके 47 की 30 गोलियां तथा 8771 रुपये नकद बरामद किए गए। प्रारंभिक छानबीन में यह पता चला कि दोनों प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए ताइबा से जुड़े हुए हैं। वे लश्कर के सक्रिय आतंकी नवीद उर्फ अबु ताल्ला के निर्देश पर काम कर रहे थे। सेना के अनुसार समय पर इनकी गिरफ्तारी से आतंकी संगठनों को गहरा झटका लगा है। ज्ञात हो कि शुरू में यह सूचना आई थी कि दो आतंकी डेढ़ करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।  
विज्ञापन


किश्तवाड़ में फिर पैर पसारना किया शुरू
लगभग एक दशक पहले आतंकवाद मुक्त घोषित किए गए संवेदनशील जिले किश्तवाड़ में आतंकियों ने फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। पिछले छह महीने में जिले में भाजपा व आरएसएस से जुड़े तीन नेताओं समेत चार लोगों की आतंकी हत्या कर चुके हैं। भाजपा सचिव अनिल परिहार तथा उनके भाई अजीत परिहार की आतंकियों ने एक नवंबर 2018 को उस वक्त हत्या कर दी थी जब वे रात में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के पांच महीने बाद आतंकियों ने जिला अस्पताल में हमला कर आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा तथा उनके अंगरक्षक राजेंद्र कुमार की हत्या कर दी थी। आठ मार्च को आतंकियों ने डीसी के अंगरक्षक दिलीप कुमार से घर में घुसकर हथियार लूट ली थी। इन सब घटनाओं के बाद जिला पुलिस की ओर से छह आतंकियों के पोस्टर जारी कर इनाम घोषित किए गए थे। सूत्रों के अनुसार इन छह में से एक ओसामा बिन जावेद की आरएसएस नेता की हत्या में शामिल होने का शक है। किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed