फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security forces again checked railway station Before Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षाबलों ने फिर खंगाला रेलवे स्टेशन, ट्रेनों व यात्री सामान की सघन जांच

Tue, 25 Jun 2019 01:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
security forces again checked railway station Before Amarnath Yatra
यात्रियों के बैग की तलाशी लेती हुई आरपीएफ - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन पर सोमवार को जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगाला। सुबह करीब 11 बजे देखते ही देखते ही हथियारों से लेस जवानों ने डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते के साथ रेलवे स्टेशन को घेर लिया। प्लेटफॉर्म इतने जवानों को देखने पर कुछ पल के लिए यात्री में भी डर गए। लेकिन थोड़ी ही देर में पता चल गया कि यह नियमित चेकिंग अभियान है। 

विज्ञापन


जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान में स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों में डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ जांच की गई। लगभग एक घंटे तक चली इस सुरक्षा जांच में किसी भी प्रकार कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों के सामान की भी संघन जांच की गई। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने रेलवे प्लेटफॉर्म के साथ रेल पटरियों की जांच की। वहीं स्टेशन के प्रवेश द्वारा पर बिना सामान के जांच के किसी भी यात्री को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। 
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा करीब आते ही जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर अपनी सतर्कता बढ़ा ली है। स्टेशन के तीनों प्लेटफॉर्म के साथ परिसर में भी जवानों की लगातार गश्त दिखाई देती है। शाम डलते ही स्टेशन पर सुरक्षाबलों की सतर्कता और बढ़ जाती है। अमरनाथ यात्रा से पहले स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। यात्रियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी में जुड़े अतिरिक्त 34 जवान 
अमरनाथ यात्रा को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। इसी कड़ी में जीआरपी में 34 अतिरिक्त जवान को जुड़ा गया है, जबकि अभी ओर जवानों के जुड़ने की उम्मीद हैं। जीआरपी एसडीपीओ अनीता पवार ने बताया कि पुलिस जवानों की संख्या बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ओर जवान जुड़ने की उम्मीद हैं। यात्रियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए जीआरपी व आरपीएफ मिल कर काम कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed