फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security for Amarnath yatra increased

आतंकी हमले के बाद बढ़ाई गई अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा, जारी हुई ये जरूरी एडवाइजरी

Fri, 14 Jul 2017 12:47 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 14 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Security for Amarnath yatra increased
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : FILE PHOTO

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि शाम 4:30 बजे के बाद श्रीनगर के पंथा चौक से आगे दक्षिणी कश्मीर की ओर और दोपहर तीन बजे के बाद जवाहर टनल से घाटी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा यात्रियों से सहयोग देने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ के आईजी ऑपरेशंस जुल्फकार हसन ने बताया कि हाल ही में हुए हमले के बाद सुरक्षा के लिए नया ढांचा तैयार किया गया है। यात्रा की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उपयुक्त प्रबंध किए गए हैं। खास बात देखने को मिली है कि हमले के बाद से यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन


पिछले वर्षों के मुकाबले यह संख्या बढ़ी है। आईजी के अनुसार यात्रियों ने हम पर भरोसा दिखाया हैै। बताया कि दिल्ली से भी उच्च स्तरीय टीम हमले के बाद यहां आई थी, जिसने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक हिदायतें दी हैं। इसका पालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'लोग अब आतंकियों का साथ नहीं देना चाहते'

Security for Amarnath yatra increased
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : File Photo

आईजी के अनुसार अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही यात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए गए थे, जिनमें कई आतंकी कमांडर मारे गए थे। अब भी यह ऑपरेशन बड़े पैमाने पर चल रहे हैं।

कई आतंकवादी मार गिराए गए हैं। बाकी के आतंकियों के खिलाफ भी जल्द कामयाबी मिलेगी। उनके अनुसार पिछले 2 महीनों में आतंकी संगठनों के टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं जो यह संकेत देता है कि आतंकवाद का खात्मा आखिरी चरण की ओर बढ़ रहा है। 

आईजी के अनुसार पहले जिस तरह से लोग मुठभेड़ों के दौरान पत्थरबाजी के लिए निकलते थे, अब उस तरह नहीं निकल रहे। इससे लगता है कि अब वह भी आतंकवादियों का साथ देना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि बार-बार सभी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अपील की गई कि युवा आतंकवाद में शामिल न हों, लेकिन कुछ युवा बहकावे में आते हैं। जो भी हथियार उठाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed