फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security, CISF, Jail

Jammu News: सीआईएसएफ ने संभाली श्रीनगर की केंद्रीय जेल की सुरक्षा

विज्ञापन
Security, CISF, Jail
- जम्मू की जेल, जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले संभाल रही सीआईएसएफ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कश्मीर की केंद्रीय जेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। जम्मू जेल की सुरक्षा पहले से सीआईएसएफ के पास है। तीन साल पहले सीआईएसएफ ने जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली थी।
सीआईएसएफ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हमारे समर्पित कर्मी सुरक्षा के लिए उच्चतम मानकों के साथ काम करते हैं। सीआईएसएफ आमतौर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, मेट्रो सुविधाओं और कुछ औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। अब उच्च सुरक्षा वाली श्रीनगर सेंट्रल जेल की सुरक्षा का प्रभार संभाल लिया है। सेंट्रल जेल जम्मू, कोटभलवाल की सुरक्षा भी सीआईएसएफ के पास है। दोनों संवेदनशील जेलों में कई आतंकवादी और अन्य अपराधी बंद हैं।
विज्ञापन


दोनों जेलों में अनुमानित 1,400 से अधिक कैदी हैं। जहां सीआईएसएफ दोनों जेलों की सुरक्षा प्रदान करती है, वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जेल के बाहरी इलाकों की सुरक्षा करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में, जम्मू और कश्मीर में 14 जेल हैं, जिनमें दो केंद्रीय जेल, 10 जिला जेल, एक विशेष जेल और एक उप जेल शामिल हैं। 3629 कैदियों की क्षमता के मुकाबले जम्मू और कश्मीर कारागार विभाग 5300 से ज्यादा कैदियों को रखने की व्यवस्था कर रहा है। पिछले कुछ सालों में, जम्मू और कश्मीर में कई केंद्रीय संस्थानों ने भी ख़तरे की आशंका के चलते सीआईएसएफ की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed