फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

सीमा पर मिले हथियारों के जखीरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सुराग जुटाने में जूटी

विज्ञापन
security
परगवाल। परगवाल सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से मिले हथियारों के जखीरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुराग जुटाने में जुट गई हैं कि इतना बड़ा हथियारों का जखीरा आखिर आया कहां से, और इसे यहां से कौन उठाने वाला था। अंदेशा जताया जा रहा है कि पाकिस्तान किस तरह सरहद के इस पार हथियारों की खेप पहुंचाकर अराजकता फैलाना चाहता हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ तलाशी के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों को जहां से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। करीब 6 माह पहले 27 सितंबर 2021 को भी उसी क्षेत्र के आसपास ही चार पिस्टल आठ मैगजीन 100 गोलियां 1 किलो हेरोइन और 2.75 लाख नकली भारतीय करेंसी बरामद हुई थी। उससे सुरक्षा एजेंसियां सोचने पर मजबूर हो गईं हैं कि दोनों बार हथियार एक ही जगह पर कैसे पहुंचे, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे परगवाल सेक्टर में आईबी पर देवरा के पास, वीरवार को सीमा सुरक्षा बल की 46वीं वाहिनी ने विशेष सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया, तलाश में जुटे जवानों को एक बैग बरामद हुआ। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक एके-47 राइफल दो पिस्टल 6 मैगजीन व कारतूस बरामद हुए थे। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह साफ नहीं हो पाया था कि आपत्तिजनक सामग्री से भरा बैग यहां कैसे पहुंचा माना जा रहा है की ये बैग इलाके में सक्रिय देश विरोधी तत्वों तक पहुंचाया जाना था जिसको सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed