फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security akert in samba

Jammu News: सांबा में सुरक्षा कड़ी, लगाए जा रहे अतिरिक्त नाके

विज्ञापन
security akert in samba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जम्मू में हुए दो सिलसिलेवार बम धमाके व गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में रात्रि को अतिरिक्त नाके लगाए जा रहे हैं। भारत-पाक अतंरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी को बढ़ाया गया है। अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।
पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी नालों पर नाके लगाए गए हैं। बसंतर दरिया, बबर नाला, बंई नाले के दोनों ओर नाके मजबूत किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सांबा सेक्टर की भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी सेना की और से घुसपैठ व ड्रोन की घुसपैठ करवाए जाने के प्रयास रहते हैं। पाकिस्तान हमेशा ही जम्मू-कश्मीर में हालात बिगाड़ने की फिराक में रहता है। सांबा सेक्टर ही पाक सेना की नजर में रहता है। यही कारण है कि बीएसएफ ने सीमा पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर नाके लगाए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों पर अतिरिक्त नाके लगाए गए है। बार्डर पुलिस चौकियों पर जवानों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को जांच रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठकें कर ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। किसी प्रकार का कोई संदिग्ध मिले तो पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

------------
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। रात्रि को ठीकरी पहरा लगाया जा रहा है। यहां कभी नाके नहीं थे, वहां पर भी नाके स्थापित किए गए हैं। सांबा, कठुआ व जम्मू के पुलिस एसएसपी के बीच सीधा तालमेल है, हर प्रकार की जानकारी आपस में साझा की जा रही है। गणतंत्र दिवस के समारोह में सभी लोग पहुंचें, किसी प्रकार की कोई असुविधा आम लोगों को नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बेनाम तोश, एसएसपी, सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed