फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Second death case due to corona virus reported in Jammu Kashmir

कोरोना वायरस से जम्मू-कश्मीर में दूसरी मौत, 62 वर्षीय बुजुर्ग लिवर की बीमारी से था ग्रसित

Sun, 29 Mar 2020 09:07 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 29 Mar 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Second death case due to corona virus reported in Jammu Kashmir
कोरोना वायरस से कश्मीर में दूसरी मौत

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण मौत का दूसरा मामला सामने आया है। रविवार सुबह कश्मीर के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बताया गया कि 62 वर्षीय मृतक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमार्ग इलाके का रहने वाला था।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मरीज की मृत्यु रविवार सुबह करीब 4:00 बजे हुई। मृतक पहले से ही लिवर की बीमारी से ग्रसित था और शनिवार को ही उसके संक्रमित होने का पता चला था। चिकित्सक ने बताया कि शनिवार को उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन


प्रशासन लगातार लोगों से सतर्कता बरतने और घरों में रहने की अपील कर रहा है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें। अति महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही घर से निकलें। प्रशासन कोरोना वायरस से निपटने में मुस्तैदी से जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुरुवार को कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय मरीज की मौत हो गई थी

इससे पहले गुरुवार को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय मरीज की मौत हो गई थी। वह तनाव और ओबेसिटी जैसी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था। बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री अंडमान निकोबार की थी और हाल ही में वह दिल्ली से लौटा था।

राज्य में कोरोना वायरस से पहली मौत के बाद से ही प्रशासन सख्त हो गया था। फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी धर्मों के पूजा स्थलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। श्रीनगर जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि सभी धार्मिक स्थलों को बंद किया जाए। उसके बाद से ही सभी पूजा स्थल बंद हैं। सड़कें भी सूनी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed