फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Searched the premises of Srinagar businessman in Roshni land scam

Roshni land scam: रोशनी जमीन घोटाले में श्रीनगर के कारोबारी के ठिकानों की तलाशी, चौधरी ने अप्रैल में की थी पीएम मोदी से मुलाकात

Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
सार

रोशनी जमीन घोटाला मामले में सीबीआई ने रविवार को श्रीनगर के प्रमुख कारोबारी शौकत चौधरी के ठिकानों की तलाशी ली। जांच एजेंसी ने 15 जून को जमीन आवंटन घोटाले में चौधरी, पूर्व आईएएस अधिकारी महबूब इकबाल (तत्कालीन डीसी) और शेख एजाज इकबाल (तत्कालीन उपायुक्त) सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Searched the premises of Srinagar businessman in Roshni land scam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर में बहुचर्चित रोशनी जमीन घोटाला मामले में सीबीआई ने रविवार को श्रीनगर के प्रमुख कारोबारी शौकत चौधरी के ठिकानों की तलाशी ली। जांच एजेंसी ने 15 जून को जमीन आवंटन घोटाले में चौधरी, पूर्व आईएएस अधिकारी महबूब इकबाल (तत्कालीन डीसी) और शेख एजाज इकबाल (तत्कालीन उपायुक्त) सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


सीबीआई ने रोशनी जमीन घोटाले से जुड़ी एफआईआर में कश्मीर प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी मोहम्मद अफजल भट, अतिरिक्त आयुक्त मुश्ताक अहमद मलिक और तहसीलदार मोहम्मद अकरम खान व शेख मुनीर अख्तर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


एजेंसी के मुताबिक, जकूरा स्थित चौधरी बाग के हैट्रिक फूड इंडस्ट्रीज के मालिक शौकत चौधरी कारोबारियों के उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे जिसने इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। सीबीआई ने कहा कि चौधरी को रोशनी एक्ट के तहत आवंटित प्लॉट का अनधिकृत कब्जाधारक घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी को कानून का उल्लंघन कर 14.40 लाख रुपये में आठ मरला जमीन आवंटित की गई। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि महबूब बेग और मुमताज अफजल को जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा 1977 में पट्टे पर दी गई। 

श्रीनगर तहसील के एस्टेट नर्सिंगगढ़ की चार कनाल जमीन की लीज 2020 में समाप्त हो गई। लेकिन उन्होंने चार कनाल में से आठ मरला जमीन चौधरी को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed