फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search operatioon in kathua

J&K: बार्डर से सटे इलाके में दिखे संदिग्ध, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 12 May 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Fri, 12 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
search operatioon in kathua
search operation - फोटो : File Photo
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार सुबह संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई। हीरानगर से सटे सन्याल गांव के नजदीक एक महिला द्वारा आटो में सवार सेना की वर्दी में तीन से चार लोगों को देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्याल गांव की एक स्थानीय महिला ने सुबह साढ़े सात बजे सन्याल से सन्याल मोड़ के बीच जा रहे आटो में सेना की वर्दी में बैठे कुछ लोगों को देखा।
विज्ञापन


उसने इसकी सूचना गांव वालों को दी गई। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके में नाकेबंदी कर पूछताछ और तलाशी शुरू कर दी गई। एसडीपीओ बार्डर रवेल चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सन्याल की महिला ने अपने घर से पचास गज की दूरी पर जा रहे एक लोड कैरियर आटो में कुछ सेना की वर्दी में लोगों के जाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


उसके बाद जानकारी मिलते ही वो खुद और इंचार्ज हीरानगर थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। इस बीच एंटी फिदायीन दस्ते और एसओजी को भी सतर्क कर दिया गया। सीमा से आने वाले मार्गों को सील कर नाकेबंदी में हर आने जाने वाले की गहन जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला ने जिस रंग के आटो में संदिग्ध लोगों के जाने की बात बताई है अन्य लोगों से पूछताछ में पता चला है कि उसमें कुछ महिलाएं ही बैठकर गई थीं। हालांकि पुलिस ने पूरे इलाके को खंगाला है, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा है। उधर, सीमा से आने वाले इलाकों में पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क करते हुए रात के समय भी गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed