{"_id":"65172d5b8ca36d0618057787","slug":"search-operation-samba-news-c-289-1-sjam1009-754-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आसमान में संदिग्ध वस्तु देखे जाने पर पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आसमान में संदिग्ध वस्तु देखे जाने पर पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र फूलपुर में वीरवार रात स्थानीय लोगों ने देखी थी गतिविधि
शुक्रवार को सुबह तलाशी अभियान चला एसओजी पुलिस ने खंगाला चप्पा-चप्पा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र फूलपुर में वीरवार रात को आसमान पर कुछ संदिग्ध देखे जाने पर पुलिस ने शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाया। सुबह एसओजी पुलिस ने तलाशी अभियान चला कर पूरे क्षेत्र को खंगाला।
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात को क्षेत्र में आसमान पर ड्रोन जैसी कुछ संदिग्ध वस्तु देखी गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के जवान क्षेत्र में पहुंचे लेकिन अंधेरा होने कारण कुछ मिला नहीं। फिर शुक्रवार सुबह एसओजी पुलिस के जवानों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चला कर चप्पा-चप्पा खंगाला। हालांकि, इस दौरान उन्हें कुछ नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार उक्त क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट है। पहले भी कई बार इस क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियां देखी गई हैं। यह क्षेत्र बसंतर दरिया व देवक नदी के मध्य में है। यह एक समय में पाकिस्तान की ओर से करवाई जाने वाली घुसपैठ का मार्ग भी रहा है।
सनद रहे कि सांबा सेक्टर हमेशा ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की पसंद रहा है। क्षेत्र में बहने वाली नदी-नालों के माध्यम से पाकिस्तानी सेना के जवान घुसपैठियों को घुसपैठ करवाते रहे हैं। पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के भी कई प्रयास सफल हो चुके हैं। विजयपुर में दो बार ड्रोन द्वारा हथियार गिराए गए हैं। वहीं, राजपुरा के सीमावर्ती क्षेत्र के बबर नाले में भी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप बरामद की गई थी। चक सद्दा क्षेत्र के बई नाले में एक पाकिस्तानी ड्रोन को भी मार गिराया गया था। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की सतर्कता के चलते पाकिस्तान के हर मंसूबों पर पानी फेरा जा रहा है। यही कारण है कि अब सीमा पर शांति बनी हुई है।