फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search operation of security forces on suspicious sighting in Rajori's Chingus

जम्मू-कश्मीर: संदिग्ध दिखने पर सुरक्षा बलों ने चिंगस में चलाया तलाशी अभियान, वायरल मैसेज ने बढ़ाई चिंता

Mon, 24 Jul 2023 02:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 02:18 AM IST
सार

राजोरी के चिंगस इलाके के लोगों ने रात को सेना व पुलिस को कुछ लोगों को घूमते देखे जाने की सूचना दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Search operation of security forces on suspicious sighting in Rajori's Chingus
राजोरी में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित चिंगस क्षेत्र में संदिग्ध हलचल दिखने पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि से शुरू ऑपरेशन रविवार को देर शाम तक जारी था, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। टारगेट किलिंग का मैसेज वायरल होने से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लोगों ने रात को सेना व पुलिस को कुछ लोगों को घूमते देखे जाने की सूचना दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। मक्की के खेतों के साथ ही अन्य जंगलों में भी सर्च की, लेकिन कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार से बच्चों के स्कूल खुल रहे हैं।
विज्ञापन


राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में मक्की की फसल बहुत बड़ी हो गई है। घास भी काफी ऊंची है। ऐसे में कहीं पर भी संदिग्ध छिपा हो सकता है, जिससे अनहोनी का डर है। इसलिए सुरक्षाबलों से मांग है कि इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि से ही राजोरी शहर और आसपास के इलाकों में टारगेट किलिंग का मैसेज वायरल है। इससे लोगों में दहशत है। रात भर लोग फोन कर एक-दूसरे का हाल पूछते रहे।


रात को घरों के दरवाजे या गेट न खोलने की सलाह देते रहे। वहीं, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मैसेज वायरल के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मैसेज को कहां से किसने फ्लैश किया है, इसकी अभी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed