{"_id":"5cb4bb2bbdec2214577e8b1a","slug":"search-operation-near-maa-vaishno-devi-bhawan-katra-inputs-of-militants-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हो सकता है आतंकी हमला, संदिग्धों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हो सकता है आतंकी हमला, संदिग्धों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन जारी
Tue, 16 Apr 2019 12:03 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी यात्रा के प्रमुख पड़ाव सांझी छत्त के आसपास के जंगलों में संदिग्धों की सूचना पर सोमवार को व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। एहतियातन शाम को भैरो घाटी तथा यात्रा के प्राचीन मार्ग को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, नए मार्ग से यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। भवन में दर्शन पर भी कोई प्रभाव नहीं दिखा। सर्च ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा।
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को सांझी छत्त टावर के माध्यम से दो से तीन संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली। हालांकि, इसमें संदिग्धों की मौजूदगी कहां है, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सांझी छत्त के आस-पास के क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया। बड़ी संख्या में अधिकारी हेलिकाप्टर से सांझी छत्त पहुंचे।
एहतियातन भैरो घाटी मार्ग व प्राचीन मार्ग पर भक्तों की आवाजाही को रोकने का फैसला किया गया। तलाशी अभियान में पुलिस, सीआरपीएफ व सेना जुटी रही। इस बारे में फिलहाल पुलिस प्रशासन तथा श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
नवरात्र शुरू होने से दो दिन पहले भी चला था अभियान
नवरात्र शुरू होने से दो दिन पहले भी धर्मनगरी के आसपास संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पर एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। धर्मनगरी व आसपास के क्षेत्रों में तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन चला था। हालांकि, इसमें कुछ भी हाथ नहीं लगा था।
यात्रा मार्ग पर संदिग्ध वस्तु ले जाना मुश्किल
यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने से पहले यात्रियों को कड़ी जांच से गुजरना होता है। ऐसे में संदिग्ध वस्तु ले जाना संभव नहीं है। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को जांच प्रक्रिया से गुजरना होता है। नाकों पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ ही श्राइन बोर्ड कर्मियों की भी पैनी नजर रहती है।