फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search operation

Jammu News: पुलिस व सीआईएसएफ ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

विज्ञापन
search operation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनतालाब। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर नगरोटा पुलिस ने डोमिनेशन पेट्रोलिंग में चप्पे-चप्पे को खंगाला है। तलाशी अभियान जगती से टीसीपी बाईपास तक चलाया गया। पुलिस कर्मियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 628 कंपनियों के 40 जवानों ने जंगलों में सघन जांच की। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष रूप से पेट्रोलिंग की गई।

अभियान का उद्देश्य सुरक्षा तैयारियों को परखना, संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखना, जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा। संदिग्ध स्थानों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की गई। थाना प्रभारी संजीव चिब ने बताया कि नगरोटा राजमार्ग से यात्री जाएंगे। ऐसे में प्रबंध जांचने के लिए अभ्यास किया गया है। उधर, पुख्ता सुरक्षा प्रबंध के लिए पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। लखनपुर से पवित्र गुफा तक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। भगवती नगर स्थित यात्री निवास में स्निफर डॉग की मदद से चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed