{"_id":"6690852e7336d33a6c02ee14","slug":"search-operation-jammu-news-c-10-jam1007-398416-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुठभेड़ के बाद संग और आसपास इलाके में सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुठभेड़ के बाद संग और आसपास इलाके में सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- संग चेक पोस्ट पर गोलीबारी कर आतंकी जंगल की तरफ फरार हो गए थे
- बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा तलाशी अभियान, ड्रोन व हेलिकॉप्टर उतारे
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बसंतगढ़ के ऊपरी इलाके में स्थित संग चेक पोस्ट पर बुधवार रात को आतंकियों की ओर से की गई गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। वीरवार तड़के से ही संग के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चेक पोस्ट पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद आतंकी अंधेरे की आड़ में जंगल की तरफ फरार हो गए थे।
सुरक्षा बलों ने रात को ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया था, लेकिन अंधेरे की वजह से इसे बंद करना पड़ा। वीरवार सुबह कोचरू गला, संग, सेरी गला, राया चक, कदवा और सियोज धार सहित आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में ड्रोन और हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। डॉग स्क्वायड सहित एसओजी, सेना व पुलिस जंगली इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं। बसंतगढ़ के ऊपरी इलाके में डेरा जमाए बैठ गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्हें किसी भी तरह का इनपुट मिलने पर सुरक्षा बलों को सुचित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। हालांकि देर शाम तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।