फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search operation

Jammu News: बसंतगढ़ के चोचरू गलां में दिखे चार आतंकी, तलाशी अभियान तेज

विज्ञापन
search operation
- पहाड़ी व जंगली इलाका, गुज्जर-बकरवालों के 50 से अधिक डेरे होने के चलते बरती जा रही सावधानी
विज्ञापन

- डुडू-बसंतगढ़ में बढ़ाई गई सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रियासी, डोडा और कठुआ में आतंकी हमलों के बाद बसंतगढ़ के चोचरू गंला में एक बार फिर से आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। बुधवार को भी इलाके में चार आतंकी देखे जाने की सूचना है। पुलिस और सेना ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। साथ ही आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इलाका पहाड़ी और जंगली है। साथ ही गुज्जर-बकरवालों के 50 से अधिक डेरे हैं, जिस कारण एहतियात के साथ जंगलों को खंगाला जा रहा है।
डेढ़ माह पहले बसंतगढ़ में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक वीडीजी सदस्य बलिदान हो गया था। इसके बाद से इस क्षेत्र में सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अब एक बार फिर से चोचरू गलां में चार आतंकी देखे गए हैं। इससे आतंकियों के बसंतगढ़ के चोचरू गलां में ही डेढ़ महीने से छिपे होने की आशंका है। क्षेत्र पहाड़ी और घने जंगल वाला है, जिसकी आड़ में दहशतगर्द छिपे बैठे हैं।
विज्ञापन





------
चोचरू गलां में चार आतंकियों के देखे जाने की सूचना है। तलाशी अभियान तेज कर दिया है। कठुआ और भद्रवाह की ओर से भी सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की है। सभी रास्तों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बसंतगढ़ से चोचरू गलां तक पैदल पहुंचने में 4 से 5 घंटे लगते हैं। जंगल इतना घना है कि कुछ दिखाई नहीं देता है। हाल में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजीत सिंह, एसडीपीओ, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed