फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search operation from Jammu to Hiranagar on information of terrorist infiltration

आतंकी घुसपैठ की सूचना पर जम्मू से हीरानगर तक चला सर्च ऑपरेशन, हाईवे पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Mon, 27 Apr 2020 10:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 Apr 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Search operation from Jammu to Hiranagar on information of terrorist infiltration
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला, फाइल

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घुसपैठ की सूचना के बाद रविवार शाम को सेना, बीएसएफ और एसओजी ने आरएस पुर, सांबा, परग्वाल व हीरानगर में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की सूचना मिली है कि आतंकी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के काना चक व गजनसू इलाके से घुसपैठ कर चुके हैं।

विज्ञापन


सूचना के बाद सीमा से सटे हीरानगर के तरनाह नाला, आरएस पुरा के चिनोर क्षेत्र और सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों बसंतर के किनारों, नानके चक व सुपवाल में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। शाम करीब 5.30 बजे शुरू किया गया जो देर रात तक चल रहा था।
विज्ञापन


हालांकि देर रात तक सुरक्षाबलों को कोई कामयाबी नहीं मिली थी। सांबा का बसंतर दरिया व हीरानगर का तरनाह नाला घुसपैठियों के सुगम व पुराने मार्ग रहे हैं। इसी क्षेत्र से कई बार आतंकी घुसपैठ करने में सफल भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाई, नाके लगा हो रही वाहनों की चेकिंग
सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती गांवों के साथ-साथ हाईवे पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नाकाबंदी बढ़ाने के साथ वाहनों को जांच के बाद आने-जाने दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से हाईवे की ओर आने वाले सभी रास्तों और नदी-नालों को खंगाला जा रहा है। एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा की अगुवाई में तरनाह नाला के अलावा उज्ज दरिया को भी खंगाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed