{"_id":"64cffb3e25c43aa325071ee6","slug":"search-operation-continued-samba-news-c-274-1-rsp1001-192-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एएसआई को पीटने वाला अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, छापामारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एएसआई को पीटने वाला अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, छापामारी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान पर सेवानिवृत्त सैनिक से हुई थी एएसआई की कहासुनी
पुलिस दर्ज किया मामला, आरोपी के गांव सई में पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सई इलाके में शराब की दुकान पर पुलिस के एएसआई को पीटने वाला सेवानिवृत्त सैनिक अब तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में गांव सई में छापे मार रही है, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं लग रहा। पुलिस के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपी ने शराब पी रखी थी।
शुक्रवार देर शाम को पुलिस पोस्ट सई के इंचार्ज एएसआई करण सिंह अपने अन्य साथी के साथ अरनिया पुलिस थाने से वापस आ रहे थे। जब वह सई में शराब की दुकान पर पहुंचे तो शराब दुकानदारों को बताने लगे कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शराब की दुकानों पर पैसा न रखें। अपने साथ घर ले जाएं। इतने में पास में खड़े सेवानिवृत्त सैनिक बिट्टू ने कड़े शब्दों में कह दिया कि पुलिस से बड़ा चोर और कोई नहीं है। इससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। तकरीबन 15 से 20 मिनट के लिए सड़क जाम हो गई थी।
उसके बाद बीच-बचाव करते हुए लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। उसके बाद बिट्टू वहां से फरार हो गया। उसके बाद एएसआई और अन्य पुलिसकर्मी अरनिया पुलिस थाने पहुंच गए। उन्होंने सारी आपबीती थाना प्रभारी दीपक सिंह कटोच को सुनाई। उसके बाद एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना के संज्ञान में इस वारदात को लाया गया। तब आला अधिकारियों के नेतृत्व में वारदात वाली जगह का मुआयना किया गया। लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने के लिए छापे मारना शुरू कर दिए हैं। रविवार को भी आरोपी को पकड़ने के लिए उसके गांव में भारी पुलिस बल तैनात था। लेकिन, आरोपी उनके हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
-- -
आरोपी ने पुलिस के साथ जानबूझकर मारपीट की है। आरोपी उस समय शराब पीए हुए था। सरेआम पुलिस के साथ मारपीट करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
- दीपक सिंह कटोच, थाना प्रभारी, अरनिया