फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search operation against militants on inputs of infiltration from kathua international border jammu

जम्मू-कश्मीर में पाक से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ और आतंकी हमले के इनपुट पर चला तलाशी अभियान

Sun, 13 Oct 2019 09:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 13 Oct 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
search operation against militants on inputs of infiltration from kathua international border jammu
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कठुआ के हीरानगर में पाकिस्तान की ओर से पिछले तीन सप्ताह से जारी गोलाबारी और पठानकोट में आतंकी हमले के इनपुट के बाद रविवार को सुरक्षा बलों ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनियारी और सतपाल पोस्ट के नजदीक डेढ़ घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। 
विज्ञापन

 
गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की किसी भी आशंका को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। रविवार सुबह भी मनियारी और सपताल पोस्ट के नजदीक सीमावर्ती इलाकों को लगभग डेढ़ घंटे तक खंगाला। हालांकि इस दौरान कुछ भी हाथ नहीं लगा है। इससे पहले शनिवार को भी कठुआ के पंडोरी से सटे इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
विज्ञापन

 

ग्रेनेड हमले के बाद श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी, नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग

श्रीनगर शहर के व्यस्ततम इलाके हरि सिंह हाई स्ट्रीट में शनिवार को हुए ग्रेनेड हमले के बाद रविवार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है तथा आम लोगों को तलाशी के बाद आगे जाने दिया जा रहा है। शनिवार को हुए ग्रेनेड हमले में सात लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जहांगीर चौक, हरि सिंह हाई स्ट्रीट, रीगल चौक, टीआरसी चौक, पोलो व्यू और सिटी सेंटर के आसपास के इलाकों में उड़न दस्ते के साथ अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों और रेहड़ी-पटरीवालों के मन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं।

दरअसल रविवार को रेहड़ी-पटरी वाले साप्ताहिक बाजार के लिए स्टॉल लगाते हैं। वैसे तो साप्ताहिक बाजार सिर्फ रविवार को लगते हैं लेकिन कई रेहड़ी-पटरी वाले पिछले कुछ सप्ताह से टीआरसी चौक, पोलो व्यू, लाल चौक रोड पर प्रतिदिन अपनी दुकान लगाते हैं। 

किसी को भी धमकियों से डरने की जरूरत नहीं: कंसल
राज्य सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने रविवार को व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, दुकानदारों, होटल मालिकों और ठेकेदारों से आतंकवादियों एवं अलगाववादियों की किसी भी धमकी से नहीं डरने और सामान्य ढंग से अपना कामकाज करने की अपील की। कंसल ने कहा कि यह सर्वविदित है कि राज्य में भय एवं आतंक का माहौल बनाने व आतंकवाद को बढ़ावा देने की सीमापार से निरंतर कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों को सामान्य कामकाज से रोकने के लिए लोगों को लगातार आतंकित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपने इस संकल्प पर अडिग है कि शांति भंग करने का प्रयास विफल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed