{"_id":"5f08caef8ebc3e63d704544b","slug":"search-jammu-news-jmu2140467162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में सीमा के साथ लगते जंगलों में चला तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में सीमा के साथ लगते जंगलों में चला तलाशी अभियान
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ की तरफ से डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को निकटवर्ती जंगलों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाला। विशेष कर जंगल में बने पुराने एवं पक्के मकान की बड़ी ही बारीकी से तलाशी ली कि कहीं कोई संदिग्ध वहां पनाह न लिए हो।दिन भर चले इस अभियान में सुरक्षा बलों के हाथ तो कुछ नहीं लगा।
अभियान को लेकर एसएसपी रमेश अंगराल का कहना है कि सीमावर्ती जिला होने के कारण जिले में वैसे तो आए दिन तलाशी अभियान चलाए जाते रहते हैं, लेकिन आज का अभियान आने वाले दिनों में रक्षाबंधन और 15 अगस्त जैसे त्योहार को देखते हुए चलाया गया है, ताकि नगर को सुरक्षित बनाया जाए और क्षेत्र को छान लिया जाए। इसके साथ ही जवानों का अभ्यास भी कराया जा रहा है ताकि वह हर समय किसी भी परिस्थिति में कहीं भी आपरेशन चला सकें। जिले में नियंत्रण रेखा पर लगातार होने वाली गोलाबारी और उस पार से आतंकियों को घुसपैठ कराने के प्रयास को देखते हुए जहां नियंत्रण रेखा पर सेना पूरी तरह चौकसी बरत रही है, वहीं पिछले पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बल भी उस पार से आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास को ध्यान में रख कर लगातार अभियान चलाते रहते हैं। ताकि घुसपैठ करने में सफल होने वाला कोई भी आतंकी जिले से आगे न बढ़ पाए । इतना ही नहीं विशेष पर्वों और सार्वजनिक उत्सवों को ध्यान में रखते हुए भी पुलिस की तरफ से तलाशी अभियान चला कर समाज दुश्मनों पर दबाव बनाए रखने का प्रयास किया जाता है।