{"_id":"5ee7d2968ebc3e43012580ff","slug":"search-jammu-news-jmu2122361107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाछिगाम में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाछिगाम में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र दाछिगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार देर रात से चला तलाशी अभियान सोमवार को भी जारी रहा।
इस अभियान में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने दाछिगाम नेशनल पार्क से सटी महादेव, बुर्जवास और बबरोबाओ की पहाड़ियों के कुछ इलाके घेरे में ले लिया। जानकारी के अनुसार इलाका दुर्गम होने के चलते इस ऑपरेशन में आतंकियों की मूवमेंट ट्रैक करने के लिए हेलिकॉप्टर और यूएवी का इस्तेमाल भी किया गया। देर शाम खबर लिखे जाने तक आतंकियों का सुराग नहीं लगा पाया था।
पुलवामा में भी तलाशी अभियान
वहीं दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के कमराजीपोरा में भी रविवार देर रात करीब 1 बजे सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था जोकि सोमवार दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान सुरक्षाबलों ने कई जगहों पर जेसीबी से खुदाई भी की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा, जिसके चलते ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा।